{"_id":"570a99a34f1c1b066cc81118","slug":"sbi-counterfeit-notes-were-found-in-the-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में मिले जाली नोटों की हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई में मिले जाली नोटों की हुई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
rupees note
भारतीय स्टेट बैंक फतेहगढ़ में फरवरी माह में जाली नोट मिले थे। इसकी रिपोर्ट भारतीय रिजर्व बैंक को भेजी गई थी। रिजर्व बैंक कानपुर कार्यालय से एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसपी कार्यालय फतेहगढ़ में प्रार्थना-पत्र आया। एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाल को मामले की एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर से आई तहरीर में कहा गया कि बैंको में जाली नोट मिलने के कई मामले आ रहे हैं। जाली नोट मुद्रण एवं परिचालन भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध है। जिन बैंकाें की शाखाओं के प्रेषण में जाली नोट पाए जाते हैं, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराना भारतीय रिजर्व बैंक की जिम्मेदारी बनती है। इस कारण तहरीर के आधार पर संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन