फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Save the environment from being polluted

पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं

Wed, 04 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 04 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Save the environment from being polluted

फर्रुखाबाद। नेशनल ग्रीन कोर के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को इको क्लबों के प्रभारी अध्यापक और पदाधिकारी छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने पर बल दिया गया।

विज्ञापन


एनजीसी के प्रशिक्षण पर्यवेक्षक पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा ने कहा कि एक वृक्ष एक साल में 1.752 टन आक्सीजन देता है। यह एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त है। घनी आबादी में 16 लोगों पर एक पेड़ है। ये अपर्याप्त हैं। हम सभी को पौधरोपण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मास्टर ट्रेनर डा दिनेश चंद्रा ने पर्यावरण प्रदूषण एवं पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए कविता के माध्यम से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर सुधीर कुशवाहा ने विद्यालयों मेें गठित इको क्लबों के प्रभारी टीचर की भूमिका बताई। प्रधानाचार्या मीना यादव ने पर्यावरण पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में 15 विद्यालयों के तीन-तीन छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आलोक सक्सेना, नीरज, गोपीचरन, रागिनी सक्सेना, अवधेश, किशोर मिश्रा, डा जितेंद्र सिंह, बालगोविंद, मंजू सिंह, रीता दुबे, नीना कठेरिया मौजूद रहीं। सदस्यों ने पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा को तुलसी का पौधा भेंट किया। यहां छात्राओं ने पौधरोपण की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed