{"_id":"cc30d9425ca7750201f60f8791cb866e","slug":"satya-pal-singh-bjp-district-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यपाल सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यपाल सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद पर सत्यपाल सिंह की तापजोशी की है। इस पद के लिए 17 नेताओं ने आवेदन किया था। सत्यपाल सिंह इस समय कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हैं।
विज्ञापन
सत्यपाल सिंह 1999 से 2005 तक अध्यक्ष रह चुके हैं। 2009 में इन्हें भाजपा विभाग संयोजक की भी जिम्मेदारी मिल चुकी है। सत्यपाल सिंह ने 2007 में मोहम्मदाबाद विधान सभा से चुनाव लड़ा था। इसमें शिकस्त मिली थी। सत्यपाल सिंह ने चार जनवरी को अंतिम समय में अपना आवेदन दाखिल किया था।
विज्ञापन
इस पद के लिए विमल कटियार, रूपेश गुप्ता, कुलदीप दुबे, डा. मुकेश राठौर, राजीव कुमार सिंह, प्रभात अवस्थी, शैलेंद्र राठौर, डा. महिपाल सिंह, दिलीप भारद्वाज, लालाराम शाक्य, डा. भूदेव सिंह, विजय गुप्ता, डा. वीके गंगवार, चित्रा अग्निहोत्री, भाष्करदत्त द्विवेदी, मीरा सिंह ने भी दावेदारी की थी।
विज्ञापन
चुनाव में 15 वोटर और 17 दावेदार होने से फैसला प्रदेश नेतृत्व पर छोड़ दिया गया था। जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निष्ठा के साथ निभाएंगे। 2017 के चुनाव में चारो सीटें जीतने की कोशिश होगी। पार्टी के सभी सदस्य परिवार की तरह हैं। सभी का सम्मान बरकरार रखा जाएगा।