फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Saraf buy stolen jewelry - DIG

सर्राफ ही खरीदते चोरी के जेवर-डीआईजी

Tue, 14 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 14 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Saraf buy stolen jewelry - DIG
डीआईजी ने मंगलवार को शहर कोतवाली में व्यापारियों से मुलाकात की। इनके साथ
विज्ञापन
बैठक में  व्यापारी नेताओं ने सराफा दुकानों से चोरी में कोई कार्रवाई न होने की शिकायत की। इस पर डीआईजी ने सर्राफों को ही इसका जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि  सर्राफ ही चोरी क ा माल खरीदकर गला देते हैं। इससे  बरामदगी नहीं हो पाती।

डीआईजी निलाब्जो चौधरी मंगलवार सुबह शहर कोतवाली पहुंचे। यहां व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इकलाख खां, कंछल गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी इस्लाम शमसी, व्यापारी नेता मनोज मिश्रा, मोहम्मद नाजिम शमसी, राशिद जमाल सिद्दीकी के साथ उन्होंने बैठक की। व्यापारियों की

समस्याएं सुनीं। इस दौरान व्यापारी नेता मनोज मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी अंकित बाजपेई की मऊदरवाजा थाने के निकट सराफा की दुकान है। करीब 6 महीने पहले चोरों ने दुकान का शटर उचका कर लाखों के जेवर चोरी कर लिए थे। व्यापारियों के दबाव पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो पाया।  इसमें पुलिस ने एफआर लगा दी। इस पर डीआईजी ने ददुआ से कहा कि सराफा दुकान में चोरी के जेवर सराफा दुकानदार ही खरीद लेते हैं।

वह इन्हें  गला देते हैं। इससे इनकी बरामदगी नहीं हो पाती है। कहा कि खरीदे गए माल को कम से कम एक महीने तक सुरक्षित रखना चाहिए। इससे पकड़े गए चोरों से माल की बरामदगी हो सके । डीआईजी ने दुकानदारों के साथ बैठक कर इस पर निर्णय लेने को कहा। इसके साथ ही मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी महेशचंद्र  गुप्ता ने बताया कि  भतीजा अभिषेक काफी समय से लापता है।  उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। इस पर डीआईजी ने एसपी से विजय यादव से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed