{"_id":"60ad45458ebc3e7fcc23bd8d","slug":"sandigdh-mout-farrukhabad-news-knp6304091125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बेहाल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन में कुक की संदिग्ध हालात में अपने आवास पर मौत हो गई। मुंशी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज के गांव मऊ निवासी नूर मोहम्मद (58) पुलिस लाइन में कुक के पद पर काम करता था। मंगलवार को वह अपने आवास पर मौजूद था। उसकी संदिध हालात में मौत हो गई। साथी कर्मचारी ने इसकी जानकारी आरआई किश्वर अली को दी। गणना के मुंशी शाहिद ने कोतवाली फतेहगढ़ में पुलिस को कुक की मौत की सूचना दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरआई किश्वर अली ने बताया कि कुक की अपने कमरे में अचानक मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।