फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Salutes the abhinandan returned from Pakistan in farrukhaqbad

अभिनंदन के शौर्य व पराक्रम को किया सलाम

Sat, 02 Mar 2019 10:57 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Salutes the abhinandan returned from Pakistan in farrukhaqbad
abhinandan varthaman - फोटो : ANI
विंग कमांडर अभिनंदन के वतन लौटने की खुशी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्यामनगर के बच्चों ने रैली निकाल विंग कमांडर अभिनंदन के वतन लौटने पर खुशी जताई। वहीं, जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा ने भी उनके देशभक्ति जज्बे और शौर्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन


शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने स्कूल से लेकर लालदरवाजा फव्वारा तक रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चे तिरंगा लेकर वंदे मातरम्, हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली समापन के बाद बच्चों ने लालदरवाजा फव्वारा पर तिरंगा फहराया। इस दौरान बच्चों ने कविता भी पढ़ी। प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, प्रबंधक रविशंकर सिंह चौहान, इंद्रवीर, चंदनलाल, धर्मेंद्र कुमार, कृष्णा भदौरिया, संदीप कुमार और नीलम देवी आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा कार्यालय पर बैठक कर वक्ताओं ने अभिनंदन के साहस और पराक्रम को सलाम किया। संचालन कर रहे पृथ्वीनरायन ने कहा कि किस तरह अभिनंदन ने बहादुरी दिखाते हुए भारत के खुफिया अभिलेखों को पाकिस्तानी सेना के हाथों नहीं लगने दिया। ऐसे वीर सपूतों के दम पर ही भारतवासी चैन की नींद सो पाते हैं। इस अवसर पर कन्हैयालाल श्रीवास्तव, अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र, कुलभूषण श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, नरेंद्र शर्मा, विजय शुक्ल, सुनील मिश्र, प्रमोद पांडेय, वंदना वर्मा और संजीव प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed