{"_id":"5cbb5f37bdec2214183556b6","slug":"salman-yogi-went-to-lobby-for-batla-house-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाटला हाउस के आरोपियों की पैरवी करने क्यों गए थे सलमान: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाटला हाउस के आरोपियों की पैरवी करने क्यों गए थे सलमान: योगी
Sat, 20 Apr 2019 11:34 PM IST
प्रशांत कुमार
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
बाटला हाउस कांड के आरोपियों की पैरवी करने कांग्रेस के सलमान खुर्शीद क्यों गए थे। यह सवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहम्मदाबाद के गांव तकीपुर में जनसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ और संकटमोचन मंदिर पर हमले के आरोपियों को बचाने वाली सपा-बसपा के हाथ में देश सुरक्षित नहीं रह सकता है।
देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का बताकर तुष्टीकरण करने वाली कांग्रेस देश का कभी भला नहीं कर सकती है। उन्होंने आलू किसानों की रग पर भी हाथ रखा और फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगवाने का भरोसा दिया।
फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में शनिवार को जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सपा-बसपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद व नक्सलवाद भाजपा सरकार में कम हुआ है। नक्सलवाद सिमट कर पांच-छह जिलों तक ही रह गया।
विज्ञापन
एयर व सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में ही हिम्मत है कि उन्होंने दुश्मन को उसकी मांद में घुसकर मारकर दिखाया है। वह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भी याद करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब को सम्मान दिया है।
आजम खां ने तो हमेशा उनका अपमान किया है। ऐसे लोगों को कभी सत्ता में नहीं आने देना है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विकास की बात करते हुए एटा, हरदोई में मेडिकल कालेज दिए जाने की बात कही। कहा कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में मेडिकल कालेज देने के लिए भाजपा सरकार ने प्रक्रिया शुरू की है।
भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं भी गिनाईं। सपा पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासन काल में लोगों को बिजली नहीं मिलती थी जिससे इनके लोग रात के अंधेरे में डकैती डाल सकें। कहा कि उनकी सरकार में पांच लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया।
सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने और मुद्रा योजना से होने वाले लाभ भी गिनाए। कानून व्यवस्था के बारे में कहा कि उनकी सरकार में अपराधी या तो जेल गए, या उनका रामनाम सत्य हो गया। अंत में किसानों को याद दिलाया कि आलू का समर्थन मूल्य उन्हीं की सरकार ने घोषित किया। किसानों के कर्जमाफी को भी उन्होंने गिनाया और फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का वादा कर दिया।