{"_id":"5fcf73c98ebc3ecf896842b1","slug":"salary-of-nine-secretaries-including-ado-stopped-farrukhabad-news-knp5986435166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों का ऑडिट न कराने में एडीओ सहित नौ सचिवों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों का ऑडिट न कराने में एडीओ सहित नौ सचिवों का वेतन रोका
विज्ञापन
एडीओ सहित नौ सचिवों का वेतन रोका
फर्रुखाबाद। ऑडिट के लिए टीम को ग्राम पंचायतों के अभिलेख उपलब्ध न कराने के मामले में डीपीआरओ ने एडीओ सहित नौ सचिवों का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही तीन दिन में अभिलेख व स्पष्टीकरण न देने पर गबन के आरोप में निलंबित करने की चेतावनी दी है।
निर्धारित तिथि पर मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सचिवों द्वारा अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने से ऑनलाइन ऑडिट लटका है। इस पर ज्येष्ठ लेखा परीक्षक ने डीपीआरओ को भेजे पत्र में कहा कि सचिवों द्वारा न तो ऑनलाइन ऑडिट पूर्ण कराया गया और न ही अभिलेख उपलब्ध कराए गए। इससे पहले 24 अगस्त, 19 अक्तूबर व 31 अक्तूबर को ऑडिट टीम ने सहायक विकास अधिकारी (पं.) विनय चौहान को पत्र भेजकर ऑडिट के लिए अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन कोई सहयोग नहीं किया गया।
इस पर डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने एडीओ (पंचायत) विनय चौहान, ग्राम विकास अधिकारी अनुपम बाजपेई, अमित शुक्ला, यशपाल, जितेंद्र, अखिलेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र, यशकांत, सिद्धार्थ गुप्ता का वेतन रोकने के आदेश कर दिए। इसके साथ ही उन्होंने एडीओ को राजकीय कार्य में लापरवाही व उदासीनता मानते हुए चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
सभी को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों के ऑनलाइन ऑडिट के लिए तत्काल अभिलेख उपलब्ध कराने के साथ तीन दिन में स्पष्टीकरण दें। समय से ऑडिट को अभिलेख उपलब्ध न कराने पर शासकीय कार्य में रुचि न लेने, निर्देशों की अवहेलना करने, सरकारी धन का दुरुपयोग/ गबन करने के आरोप में निलंबित करने की चेतावनी दी है।