{"_id":"61dfe169b3dd405fc795526cd2d66257","slug":"saguna-devi-wore-the-crown-of-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगुना देवी ने पहना अध्यक्ष का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगुना देवी ने पहना अध्यक्ष का ताज
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा प्रत्याशी सगुना देवी ने गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज पहना। 30 जिला पंचायत सदस्यों में से 9 ने मतदान किया। इसमें एक वोट कैंसिल हो गया, बाकी आठों वोट सगुना को मिले। दूसरी प्रत्याशी ज्ञानदेवी वोट डालने नहीं आईं।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी सगुना देवी, गीता यादव, नीलेश यादव, रवेंद्र गगंवार, डा. सुरभि गंगवार, श्यामादेवी उर्फ मंजूलता, सुमन यादव, जुबैरिया शाह व प्रदीप यादव ने मतदान किया। जुबैरिया शाह बसपा से जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी की पत्नी हैं। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक कलेक्ट्रेट के डीएम न्यायालय में कराया गया। सदस्य लक्ष्मी रीटा के प्रतिनिधि अन्ने खां वोट डलवाने के लिए 2.45 बजे के बाद पहुंचे। इन्हाेंने हेल्पर मांगा। इस बीच वोटिंग का समय निकल गया।
विज्ञापन
गणना में 9 वोटाें में से 8 सगुना देवी को मिले। एक वोट कैंसिल हो गया। डीएम एसके सिंह ने सगुना देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान प्रेक्षक हृषिकेश भाष्कर, डीएम एसके सिंह, एआरओ एडीएम मनोज सिंघल, एक्सईएन जल निगम पंकज यादव, एसएसपी आरबी चौरसिया, एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह व कई थानों का फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन