फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sage began to persuade God to Hatha

हठयोग से भगवान को मनाने में लगे साधु

Fri, 03 Feb 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sage began to persuade God to Hatha
श्रीरामनगरिया मेला में धूने पर समाधि लगाए बैठे साधु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मेला श्रीरामनगरिया में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए साधु धूनी ताप रहे हैं। साधु हठयोग का सहारा ले रहे हैं। वसंत पंचमी से शुरू हुआ धूना अनुष्ठान ज्येष्ठ माह के दशहरा तक चलता है। हनुमान मंदिर भोलेपुर के महंत बाबा बालकदास बताते हैं कि ऋतुओं के विपरीत यह साधु अपनी हठ तपस्या से भगवान को प्रसन्न कर आम जनमानस की सुख-समृद्घि की कामना करते हैं।
विज्ञापन


धूनी ताप रहे साधु रघुवीरदास, बजरंगदास और मुकेश दास वर्ष भर भगवान की साधना में लीन रहते हैं। शुक्रवार को धूने की भस्म शरीर पर लपेटकर साधु खुले आसमान के नीचे अपने चारों ओर कंडों की आंच जलाकर बैठे। महंत बताते हैं कि ज्येष्ठ माह के दशहरे से कार्तिक माह की चौथ तक साधु मेघ-डंबर अनुष्ठान करते हैं। इसके तहत वह 24 घंटे खुले आसमान के नीचे बैठकर भगवान से वर्षा कराने की कामना करते हैं।
विज्ञापन



कार्तिक माह से माघ तक यह साधु कभी गंगा में खड़े होकर तो कभी 300 मटके ठंडे जल से स्नान कर प्रकृति के विपरीत जाकर अपने शरीर को कष्ट देते हैं। शुक्रवार को साधुओं ने भस्म लपेटकर अपनी साज-सज्जा की। धूनी पर बैठकर इन्होंने चंदन, रोली व बंधन से श्रृंगार किया। साधुओं ने अपने चारों ओर जलाए गए कंडों पर वैदिक रीति से पूजन किया। इसके बाद कपड़े से अपने आप को ढककर अपने इष्ट के ध्यान में खो गए। करीब तीन घंटे तक चली आराधना के दौरान अन्य साधु चारों ओर सुलग रही अग्नि का ध्यान रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के संतों ने मेले में बज रहे फिल्मी गानों का विरोध किया। उन्होंने केरोसिन न बांटने पर दुकानें उखाड़ने की चेतावनी दी। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने कहा कि शनिवार को केरोसिन आ जाएगा। इसके बाद वितरण कर समस्या का समाधान करा देंगे।


शुक्रवार को अमैयापुर क्षेत्र स्थित श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के सचिव सत्य गिरि की अगुवाई में संतों ने प्रदर्शन किया। संतों का कहना था कि मेले में दूरदराज से लोग कल्पवास करने आते हैं। यहां पर एक माह घर-परिवार का मोह त्यागकर लोग भजन में लीन रहते हैं। मेले में तेज आवाज में बज रहे फिल्मी गानों से श्रद्घालुओं व साधुसंतों का ध्यान भंग होता है। उन्होंने कहा कि मेले के रास्तों पर दुकानदार कब्जा कर अतिक्रमण फैलाए हैं। इनकी दुकानें हटाई जाएं।


सचिव ने कहा कि कल्पवासियों की सुविधा के लिए मेले में केरोसिन बांटा जाता है लेकिन कोटेदार मनमानी के चलते केरोसिन ब्लैक कर रहे हैं। सचिव ने कहा कि दो दिन के अंदर केरोसिन का वितरण न किया गया तो साधु कोटे की दुकानों को उखाड़कर फेंक देंगे। इस अवसर पर हनुमान गिरि, जोगेंद्र गिरि, हनुमान दास, फक्कड़पुरी, पूरन गिरि, आनंदी पुरी, रानी गिरि, वीरेंद्र गिरि, कुबेर गिरि, झंझट गिरि और विमलेश गिरि आदि मौजूद रहे।


सांस्कृतिक पंडाल में जादूगर गोगा ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोहा। पर्यावरण और मतदाता जागरुकता की अपील की है। जादूगर गोगा ने खाली कटोरे में पानी भरकर मां गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। जादू देखकर लोग ताली बजाए बिना नहीं रह सके।



मेला पंडाल में शुक्रवार दोपहर सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि सभी मनुष्य परमपिता परमात्मा की संतान हैं। ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने हारमोनियम पर गुरुओं की सेवा करने का संदेश दिया। जीजीआईसी की छात्राओं ने अब है मेरे वोट की बारी नाटक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में पादरी किशन मसीह, सूफी पप्पनमियां, मेहंदी हसन, सदाकत हुसैन, मंजू बहन, ओमप्रकाश, ईश्वरदास शिवानी और डा. रजनी सरीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed