फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sadar MLA informed the Chief Minister about the flood situation

Farrukhabad News: सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को बाढ़ के हालात से कराया अवगत

Fri, 22 Aug 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA informed the Chief Minister about the flood situation
फोटो-36, मुख्यमंत्री से मलाकात करते सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी। स्रोत स्वयं
फर्रुखाबाद। सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने जिले की बाढ़ से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से जिले का नाम पांचाल नगर रखने की मांग की।
विज्ञापन

सदर विधायक ने जिले की बाढ़ के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। इस पर उन्होंने चिंता जताई। सदर विधायक ने बताया कि जिले के 162 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 50 गांवों का संपर्क टूट गया है। बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन व सामाजिक संगठनों ने 150 नावों का इंतजाम। उन्होंने सदर विधानसभा के गांव पिथूपुर, पंखियन की मड़ैया, दौलू की मड़ैया जाकर राहत सामग्री बांटी।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें हस संभव मदद का भरोसा दिया। चिकित्सीय सुविधा के बारे में भी जानकारी। सदर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed