{"_id":"5c12a57a42c7925ce53a75ba","slug":"runs-in-the-race-of-farrukhabadi-youth-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में फूला फर्रुखाबादी युवाओं का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में फूला फर्रुखाबादी युवाओं का दम
farrukhabad
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
indian army
सेना भर्ती के चौथे दिन गुरुवार को फर्रुखाबाद जनपद की भर्ती होने से सबसे ज्यादा युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। इसका परिणाम भी अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहा। गुरुवार को कुल 8.73 फीसदी युवा दौड़ में पास हुए। इस दौरान उप महानिदेशक रिक्रूटिंग ब्रिगेडियर ललित कुमार ने भी भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखी।
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में भर्ती के चौथे दिन फर्रुखाबाद जनपद के 9319 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से गुरुवार को 5025 युवाओं ने ट्रैक पर दम दिखाया। इसमें से 439 अभ्यर्थी पास हो सके। औसत व संख्या दोनों के ही हिसाब से यह अब तक का सबसे अच्छा रिजल्ट है। इस दौरान बुधवार को पहुंचे उप महानिदेशक रिक्रूटिंग ब्रिगेडियर ललित कुमार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखी। उन्होंने सबसे पहले बरगदिया घाट के हालत देखे। एक दो अभ्यर्थियों से पूछताछ भी की। इसके बाद करियप्पा मैदान में चल रही भर्ती प्रक्रिया को भी देखा।
दौड़ के दौरान गिरने से एक घायल
कमालगंज विकास खंड के गांव चंदौली निवासी शोभित कुशवाह पुत्र कश्मीर कुशवाह दौड़ लगाते समय गिर गया। इस दौरान कुछ अभ्यर्थी उनके ऊपर से भी निकल गए। इससे शोभित चुटहिल हो गया। डॉक्टर ने जांच कर बताया कि पैर में फैक्चर हो गया है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
गेट से भीड़ को हटाया
सेना भर्ती में असफल अभ्यर्थी गेट के सामने भीड़ लगा कर खड़े हो रहे थे। इससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस फोर्स ने युवकों को लाठी फटकार कर भगाया।
चौथे दिन ही हटा दी गईं डीसीएम
जिलाधिकारी के आदेश पर परिवहन विभाग ने असफल अभ्यर्थियों के लिए कैंट गेट पर सात डीसीएम लगवाईं थीं। ताकि इनसे उन लोगों को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन छोड़ा जा सके। तीन दिन में डीसीएम से महज 10-12 लोग ही एक बार गए। इसके बाद विभाग ने डीसीएम हटवा दीं।
बारिश ने बरगदिया घाट पर कर दिया कीचड़
सेना भर्ती के लिए युवकों को बरगदिया घाट पर टोकन दिया जाता है। वहीं से ग्रुप में उन्हें भेजा जाता है। बुधवार को हुई हल्की बारिश ने बरगदिया घाट के हालात खराब कर दिए। यहां की बालू युक्त मिट्टी में लोगों का चलना मुश्किल हो रहा था।
आज पीलीभीत के अभ्यर्थी लेंगे भाग
शुक्रवार को सेना भर्ती में पीलीभीत जनपद के अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसके चलते उन्होंने गुरुवार शाम को ही शहर में डेरा डाल दिया है।