फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Runs in homes, six people scorched

घरों में दौड़ा करंट, छह लोग झुलसे

Sat, 01 Jul 2017 12:30 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 01 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Runs in homes, six people scorched
हिसार, बिजली चोरी - फोटो : self
जहानगंज। थाना क्षेत्र के गांव दानमंडी में एचटी लाइन का जंफर टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से घरों में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत नाजुक बताई गई है। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दानमंडी में शैलेंद्र अग्निहोत्री के नलकूप के पास ट्रांसफार्मर रखा है। उसी के ऊपर से एचटी लाइन निकली है। शुक्रवार को एकाएक एचटी लाइन का जंफर टूट गया और वह एलटी लाइन पर गिर गया। जंफर गिरते ही घरों में करंट दौड़ गया। वसुधा (32) घर में अपने सबमसर्बिल के पास बैठी थी। सबमसर्बिल की केबिल पिघल गई, जिस पर उसका पांव पड़ गया और वह चिपक गई। उसका पति रिंकू  उसे बचाने में जुटा तो वह भी झुलस गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसी महिला को लोहिया अस्पताल भेजा गया, जबकि रिंकू को जहानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। नेहा पत्नी अनुज अपने बच्चों को खिला रही थी। तभी गेट के चैनल में एकाएक करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गई। नेहा को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतीक्षा पुत्री योगेंद्र स्टेबलाइजर बंद करने गई तो उससे चिपक गई। अभिषेक (8) पंखा का स्विच ऑफ करने गया तो वह भी बुरी तरह झुलस गया। इन सभी को जहानगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइनमैन की लापरवाही से हुआ हादसा
एचटी लाइन का जंफर एलटी लाइन पर गिरते ही बिजली ट्रिप हो गई, लेकिन लाइनमैन ने उसे फिर जोड़ दिया। दूसरा बार लाइन जोड़ने से यह हादसा हो गया। गांव के लोगों ने मोबाइल पर लाइनमैन को सूचना देने का प्रयास किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। गांव के कल्लू ने उपकेंद्र जहानगंज पहुंचकर लाइन कटवाई।

करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
मोहम्मदाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव चुनूपुर गढ़िया में करंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई।
चुनूपुर गढ़िया निवासी रामशरण जाटव (40) राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की शाम छह बजे वह अपने छोटे भाई अखिलेश की छत पर गया था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से निकली एलटी लाइन से उसका हाथ छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर वह छत से नीचे गिर गया। चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजन उसे मोहम्मदाबाद के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


शुक्रवार को मृतक के भाई अमर सिंह जाटव की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रामशरण के परिवार में पत्नी रीना देवी व छह बच्चे शालिनी (15), निर्भय कुमार (12), चांदनी (10), आदित्य (9), अभय (7) व पवन कुमार (5) हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रामशरण के मात्र एक बीघा जमीन है। गृहस्वामी की मौत से परिवार के सामने भरणपोषण की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed