{"_id":"64739d5869d1b3aa050cce48","slug":"rumour-of-getting-a-pitcher-full-of-jewelry-during-digging-farrukhabad-news-c-12-1-258097-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खोदाई में जेवरात से भरा घड़ा मिलने की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खोदाई में जेवरात से भरा घड़ा मिलने की अफवाह
Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
अमृतपुर। खेत की खोदाई में जेवरात से भरा घड़े मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार ने जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम जांच में घटना को संदिग्ध मान रही है।
थाना क्षेत्र के गांव अंटिया निवासी एक भट्ठा मालिक को गांव कुड़रा निवासी बैजनाथ ने खेत की मिट्टी बेची थी। रविवार को भट्ठा मालिक ने जेसीबी से खेत की खोदाई कराने के लिए बुलाया। जेसीबी चालक खेत में खोदाई कर रहा था। खोदाई करते समय जेवरात से भरे दो घड़े मिलने की सूचना पूरे इलाके में फैल गई। चालक खोदाई में मिले घड़े लेकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलने पर खेत मालिक सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए और खेत की खोदाई करने लगे।
सूचना मिलने पर पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और खेत में मौजूद लोगों से पूरे मामले की जानकारी की। चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने जेसीबी चालक को बुलाया और पूछताछ की। सही जवाब नहीं देने पर पुलिस ने जेसीबी चालक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने बताया कि जेवरात से भरे घड़े मिलने की अफवाह है। इसके कारण पुलिस व प्रशासन को दौड़ लगानी पड़ी।