{"_id":"5fdf4f9a8ebc3e3d81741c65","slug":"robbery-in-the-merchant-s-house-registered-in-theft-farrukhabad-news-knp60099678","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को बंधक बनाकर डाका डालने में चोरी की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को बंधक बनाकर डाका डालने में चोरी की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
व्यापारी के घर पड़ी डकैती चोरी में दर्ज
फर्रुखाबाद। व्यापारी को बंधक बनाकर डकैती के मामले को पुलिस ने चोरी की धाराओं में दर्ज कर लिया है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सीओ कायमगंज की अगुवाई में तीन टीमों को लगाया है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा रामलीला मैदान पास के रहने वाले उदयभान मिश्रा भवन सामग्री का कारोबार करते हैं। दुकान के ऊपर ही उनका घर बना हुआ है। घर में वे पत्नी ओमवती के अलावा मूक बघिर पुत्र पंकज व बहू नेहा के साथ रहते है। शुक्रवार रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे व डंडे लेकर उनके घर पर धावा बोल दिया था।
बदमाशों ने अलमारी की चाबी न देने पर ओमवती के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया था। बदमाश ओमवती का मंगलसूत्र व कुंडल के अलावा बक्से का ताला तोड़कर नकदी और अन्य जेवर ले गए थे। एसपी के निर्देश पर सीओ व एसओ ने मौके पर जाकर छानबीन की और घटना को चोरी का रूप देने के लिए काफी दबाव भी पीड़ितों पर बनाया।
विज्ञापन
परिजनों को भरोसा दिया कि चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर डकैती की जगह चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने सीओ कायमगंज की अगुवाई में पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। एसओ आरके रावत ने बताया कि गृहस्वामी ने जो तहरीर दी है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जनपद में पंखिया गिरोह पर पुलिस की नजर
व्यापारी के घर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस की नजर जनपद में पंखिया गिरोह पर है। इसे लेकर एसओजी ने कई स्थानों पर दबिश भी दी है। सर्विलांस टीम ने मौके पर जाकर घटना से पहले व बाद में रेंज में आए मोबाइल नंबरों का ब्योरा निकाल कर संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
लोग वारदात करे तो घटना होती है डकैती
अधिवक्ता दीपक द्विवेदी का कहना है कि आईपीसी में साफ शब्दों में उल्लेख किया गया कि पांच या उससे अधिक लोग लूट की घटना को अंजाम देते हैं, तो वह डकैती की धारा 395 की श्रेणी में आता है। व्यापारी के यहां हुई घटना के मामले में पुलिस ने धारा 382 आईपीसी मतलब चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसना व विरोध करने पर मारपीट करना, धारा 457 मतलब रात्रि में गृहभेदन करने का मुकदमा दर्ज किया है।