फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roadways personnel deployed outside the jam

रोडवेज कर्मियों ने बस अड्डा के बाहर लगाया जाम

Mon, 02 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways personnel deployed outside the jam

फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद के बाहर प्राइवेट वाहनों के खड़ा होने से गुस्साए रोडवेज चालकों ने रविवार को जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


रविवार को करीब 11 बजे रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद के बाहर रोडवेज चालकों ने बसें आड़ी-तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया। रोडवेज चालकों का कहना था कि शासनादेश के तहत रोडवेज बस स्टाप से 200 मीटर की परिधि के भीतर प्राइवेट वाहनों के खड़े किए जाने पर रोक है। पर यहां तो रोडवेज बस अड्डे के बाहर ही प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहनों को लगाकर सवारियां भरी जाती हैं।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से प्राइवेट वाहन चालक मनमानी करते हैं। उन्होंने मांग की कि रोडवेज बस अड्डे के बाहर डग्गामार वाहन न लगाए जाएं। जाम लगे होने की सूचना पर क्रिश्चियन इंटर कालेज में बने मतगणना स्थल पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि आज मतगणना चल रही है। जाम लगाने से कोई फायदा नहीं। इसका समाधान बाद में किया जाएगा। पुलिस के कहने पर रोडवेज कर्मियों ने करीब 11.30 बजे जाम खोल दिया। इस अवसर पर रोडवेज कर्मचारी नेता जंडैल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed