फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roadways bus fired in Bunch conductor, felt in farrukhabad

बंच कंडक्टर में फंसी रोडवेज बस, लगा करंट

Mon, 15 Oct 2018 11:15 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 15 Oct 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus fired in Bunch conductor, felt in farrukhabad
बस - फोटो : अमर उजाला
कादरीगेट चौकी के पास बरेली से आ रही रोडवेज बस में बंच कंडक्टर फंसने से सवारियों और चालक को करंट लग गया। चालक के बस रोकते ही सवारियां बस से उतरकर भागने लगीं। बिजली बंद होने के बाद बंच कंडक्टर को हटाया गया। इससे फर्रुखाबाद-पांचालघाट मार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बरेली डिपो की बस फर्रुखाबाद आ रही थी। उसमें करीब 55 सवारियां थी। शहर की कादरीगेट चौकी के पास टूटी सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। सड़क किनारे पोल पर पड़ा बंच कंडक्टर झूल रहा था। चालक ने बस किनारे किया तो झूलता बंच कंडक्टर बस की छत पर बने जाल में फंस गया। इससे बस सवार यात्रियों और चालक को हल्का सा करंट लगा। चालक ने बस वहीं रोक दी। सवारियां उतर कर भागने लगीं।
विज्ञापन

अवर अभियंता राघवराम पांडेय को सूचना देकर बिजली बंद कराई गई। सवारियों की भगदड़ से फर्रुखाबाद-पांचालघाट मार्ग पर जाम लग गया। चालक ने बिजली बंद होने के बाद बस आगे बढ़ाई तो बंच कंडक्टर टूट गया। इसके बाद करीब आधा घंटे बाद जाम खुल गया। बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे
फर्रुखाबाद। कादरीगेट चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पहले भी बिजली तारों से हादसे हो चुके हैं। तीन साल पहले 11 केवी लाइन टूट कर दो बाइकों पर गिर गई थी। इससे चार लोग झुलस गए थे। दो की मौत हो गई की थी। दो माह पहले टूटे तार की चपेट में आकर एक पशु की भी मौत हो गई थी।


एक पोल से दूसरे पोल की दूरी अधिक होने से बंच कंडक्टर झूल रहा था। वहां पर कोई पोल नहीं लगने देता है। इससे यह समस्या हो रही है। अवर अभियंता को भेजकर सर्वे कराया जाएगा। एस्टीमेट बनवाकर बंच कंडक्टर टाइट करा दिया जाएगा। - पंकज अग्रवाल, एक्सईएन शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed