फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roadways bus breaks down on Nekpur bridge; traffic jam on the highway.

Farrukhabad News: नेकपुर पुल पर रोडवेज बस खराब, हाईवे पर लगा जाम

Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus breaks down on Nekpur bridge; traffic jam on the highway.
फर्रुखाबाद। बस अड्डा से आगरा फोर्ट की बस शाम करीब चार बजे नेकपुर पुल के ऊपर अचानक खराब हो गई। बरेली-इटावा हाईवे पर जाम लग गया। उसी समय एक ट्रैक्टर में भी तकनीकी कमी आ गई। यातायात पुलिस ने हाइड्रा बुलवाकर वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। करीब एक घंटे वाहन निकालने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा से आगरा की सवारियां लेकर चली बस बरेली-इटावा हाईवे पर नेकपुर पुल पर चढ़ते समय खराब हो गई। चालक बस को सड़क के किनारे भी करने में असमर्थ रहा। उसी समय आ रहा एक ट्रैक्टर भी बंद हो गया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। आधा घंटे बाद पहुंचे टीएसआई सतेंद्र कुमार ने धक्का लगवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के किनारे करवाया। इसके बाद हाइड्रा मंगवाकर बस को करीब आधा घंटे के बाद काफी दूर सड़क किनारे खड़ा करवाया। इस दौरान ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टीएसआई ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पहुंच गए थे। हाइड्रा से बस को हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed