फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Road repair come JE hoop

सड़क मरम्मत कराने आए जेई को घेरा

Thu, 14 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Road repair come JE hoop

कमालगंज। लाखों की लागत से बनी सड़क एक माह बाद ही उखड़ गई। पीडब्लूडी मंत्री के आदेश पर बनी समिति को निर्माण कार्यों की जांच करनी थी। उखड़ी सड़क की मरम्मत करने आए जेई को ग्रामीणों ने घेर लिया। इसके चलते जेई को सड़क बिना मरम्मत कराए ही लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने जेई पर धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आदेश पर निर्माण कार्यों की जांच करने के लिए एक समिति बनाई गई है। समिति को निर्माण कार्यों की जांच की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपनी है। 31.32 लाख की लागत से जीरागौर मोड़ से नंगू नगला तक 750 मीटर सड़क एक माह पहले बनाई गई थी। यह सड़क जगह-जगह से उखड़ी पड़ी है। जांच की भनक लगने पर बुधवार को जेई सिपाही राम सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने के लिए नंगू नगला पहुंचे। सूचना पर ग्रामीण भी पहुंच गए। उन्होंने जेई को घेर लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब जेई से मानक के बारे में पूछा तो वह झल्ला उठे और कहा कि मानक में उन्हें मात्र 2 सेंटीमीटर डामर डालने के आदेश थे। ग्रामीणों ने सड़क उखड़ने पर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने जेई सिपाहीराम पर आरोप लगाया कि जब उन्होंने जेई से कहा कि वह घटिया निर्माण की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे तो जेई ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि शिकायत कहीं करो। भुगतान करना तो हमारे हाथ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, शीशराम, राजू, अशोक कुमार, सोनेलाल, ज्वाला सिंह, शेर सिंह, इमरान खां, लालाराम, गुरुबख्श, नौशाद और अब्दुल शमीम समेत दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण मौजूद रहे।


इस संबंध में जेई सिपाही राम ने बताया कि चुनाव के दौरान लोक निर्माण विभाग से 750 मीटर सड़क 31.32 लाख की लागत से ठेकेदार संजय ने बनवाई थी। अधिक लोड के वाहनों के गुजरने से सड़क उखड़ गई है। उसकी मरम्मत करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed