{"_id":"60b4af2b8ebc3e7e3f45b5ac","slug":"road-accident-in-farrukhabad-youth-died-due-to-collision-with-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
Mon, 31 May 2021 03:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 May 2021 03:23 PM IST
सार
फर्रुखाबाद में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग चुटहिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर क्षेत्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
मौके पर लगी क्षेत्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर नगला निवासी नरेंद्र कुमार (18) अपने भाई संजू व भांजे जीतू के साथ बाइक से राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव नेकरपुर कुरारी जा रहा था।
तभी गांव गांधी के पास उसकी बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। इससे नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। संजू व जीतू चुटहिल हो गए। दुर्घटना की वजह से इटावा-बरेली हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।