{"_id":"60ac9f3f8ebc3e7fcb672a88","slug":"road-accident-in-farrukhabad-one-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Tue, 25 May 2021 01:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 May 2021 01:05 PM IST
सार
फर्रुखाबाद जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार नीरज दवा लेने घर से निकला था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नीरज शाक्य की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोवताली क्षेत्र के गांव नगला खैरबंद निवासी नीरज शाक्य (40) बीमार चल रहा था। वह मंगलवार सुबह बाइक से दवा लेने पड़ोसी गांव पपियापुर जा रहा था।
तभी सेंट्रल जेल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नीरज को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।