फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rivers hit by the boom

नदियों ने मारा फिर उफान

Mon, 25 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Rivers hit by the boom
बाढ़ के पानी के बीच साइकिल पर चारा रखकर लाता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। जलस्तर घटने के बाद गंगा और रामगंगा ने दोबारा से उफान भरना शुरू कर दिया है। गंगा के जलस्तर में पांच और रामगंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे अमृतपुर और शमसाबाद इलाकों के गंगा और रामगंगा किनारे बसे गांवों में पानी दोबारा से भरना शुरू हो गया है।
विज्ञापन



शमसाबाद और अमृतपुर क्षेत्र के गंगा और रामगंगा किनारे बसे गांवों से अभी बाढ़ का खतरा कम नहीं हुआ है। गंगा और रामगंगा के जलस्तर में कमी होने से ग्रामीणों ने राहत ली थी। लेकिन सोमवार को दोनों नदियों ने दोबारा से उफान भरना शुरू कर दिया है। गंगा में नरौरा से 134235, हरिद्वार से 41995 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


विजनौर से 115869 क्यूसेक पानी छोडा गया है। गंगा के दोबारा उफान से गांवों में दोबारा से पानी भरना शुरू हो गया है। इस कारण ग्रामीण गांव से बाहर निकल कर सड़क पर पॉलीथीन तान कर रहने लगे है। रामगंगा ने भी उफान भरना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह रामगंगा का जलस्तर 135.00 था। शाम चार बजे तक जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी होने के कारण जलस्तर 135.15 मीटर पर पहुंच गया है। इसमें 6110 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed