{"_id":"598df4f04f1c1b64368b47d4","slug":"rita-yadav-s-decision-to-become-unopposed-block-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीता यादव का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीता यादव का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय
farrukhabad
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करते हुए रीता यादव।
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। बढ़पुर विकासखंड के ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के लिए शुक्रवार को यहां शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान रीता यादव ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। अन्य किसी भी बीडीसी सदस्य ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। एक ही पर्चा दाखिल होने से रीता यादव का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार उत्तम और एसडीएम सदर अजीत सिंह की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। ब्लाक परिसर छावनी में तब्दील रहा। एआरओ और एसडीएम नामांकन करने वालों की राह देखते रहे लेकिन निर्धारित समय सीमा अपराह्न 3 बजे तक रीता यादव पत्नी यशपाल यादव के अलावा अन्य किसी भी बीडीसी सदस्य ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। रीता के नामांकन पत्र पर पहले सेट में प्रस्तावक सत्यपाल निवासी न्यामतपुर सरैया, अनुमोदक ह्रदेश कुमार निवासी भगुवा नगला और दूसरे सेट में प्रस्तावक रवींद्र कुमार और अनुमोदक सुदीप कुमार रहे।
बुधवार को पर्चा खरीदने वालीं निवर्तमान ब्लाक प्रमुख उर्मिला राजपूत उर्फ अलका भी अपना सेट दाखिल करने के लिए नहीं पहुंचीं। उर्मिला राजपूत के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव में उनके खिलाफ 26 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया था, पक्ष में केवल तीन ही मत पडे़ थे। एआरओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रीता यादव का नामांकन जांच में ठीक पाया गया है।
विज्ञापन
ब्लाक बढ़पुर छावनी में रहा तब्दील
बढ़पुर विकास खंड के उप चुनाव में नामांकन को लेकर पुलिस कप्तान दयानंद मिश्र ने भारी मात्रा में ब्लाक कार्यालय में पुलिस व्यवस्था तैनात की थी। ब्लाक कार्यालय के मुख्य द्वार पर सदर कोतवाल अनूप निगम और फतेहगढ़ कोतवाल अतर सिंह समेत भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात था। इसके साथ ही ब्लाक कार्यालय में सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा व एसडीएम अजीत यादव एक कक्ष में बैठे थे। भारी संख्या में महिला पुलिसबल भी तैनात था। एआरओ सुशील कुमार उत्तम दूसरे कक्ष में नामांकन पत्र जमा करने के लिए अन्य कर्मचारियों के साथ बैठे थे।