{"_id":"573227a14f1c1b9164919d22","slug":"riport-darj-yuvatee-ka-antim-sanskaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज, युवती का अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज, युवती का अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Tue, 10 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
लेडी डान के घर के बाहर मौजूद फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता और तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कन्नौज के सिंघीरामपुर घाट पर युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी अंतिम यात्रा में सपा एवं बसपा के कई दिग्गज भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
सोमवार की रात हैलट अस्पताल से युवती का शव मलिकपुर पहुंचा। भीड़ बढ़ते ही सीओ सदर अमरीश भदौरिया मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बिना रिपोर्ट दर्ज हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। रातभर घर पर लोगों की भीड़ बनी रही। मंगलवार की सुबह उसके घर बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दकी, समधन नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन सैय्ययद अहमद सुल्तान सिब्बू, ऐलुद्दीन, संजय भारती आदि बसपाई पहुंचे।
पुलिस से वार्ता के बाद युवती के पिता कुछ लोगों के साथ कमालगंज थाने गए और वहां रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दोपहर करीब 2.30 बजे वापस पहुंचे। इसके बाद युवती का शव सिंघीरामपुर घाट ले जाया गया। युवती की शवयात्रा निकलने के दौरान क्षेत्रीय सपा विधायक अरविंद सिंह यादव, तालग्राम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू यादव, जिला पंचायत सदस्य पिंटू यादव, जमील तूफानी समेत तमाम सपाई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बेटी के उत्पीड़न की दास्तां सिलसिलेवार तरीके से बताया है। इसमें उसने बसपा नेता और पुलिस के गठजोड़ की कहानी उजागर की है।
युवती के पिता ने दी गई तहरीर में बताया कि वह नेकपुर निवासी बसपा नेता महेंद्र कटियार के ईंट भट्ठे पर एजेंट था। महेंद्र कटियार और उनके पुत्र गुरदीप कटियार का उसके घर आना-जाना था।
तीन दिसंबर 2014 को शाम 4 बजे गुरदीप कटियार एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर आया। घर पर वह मौजूद नहीं था। ऐसे में उसकी बेटी को साथ लेकर गया और रेप किया। बाद में पुत्री व दोनों आरोपियों को पुलिस गुरसहायगंज थाने ले गई। बेटी ने तहरीर दीे मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। 14 अप्रैल 2015 को गुरसहायगंज थाने में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने न तो उसकी पुत्री का मेडिकल कराया और न धारा 164 में बयान कराया। बाद में पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी।
फिर गुरदीप ने उसकी बेटी पर वर्ष 2014 में लूट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की। उस वक्त उसकी पुत्री 20 वर्ष की थी और स्नातक तक शिक्षा प्राप्त कर चुकी थी। 27 अप्रैल 2016 को उसकी पुत्री कन्नौज न्यायालय में मुकदमे के साक्ष्य में पहुंची। आरोप है कि वहां महेंद्र कटियार व उसके पुत्र गुरदीप ने पैरवी करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उसे फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया है थाने में पीट कर अधमरा कर दिया गया।