फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Riots on 50 unidentified reports

बलवे में 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 01 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 01 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Riots on 50 unidentified reports

फर्रुखाबाद। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के बाद बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर रविवार को दोनों पक्षों के लोगों ने अचरा चौकी पर पथराव कर दिया था। इससे कार और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के मामले में चौकी इंचार्ज ने सपा नेता समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव तकीपुर अचरा के प्रताप सिंह के घर पर पड़ोसी इरशाद की छत से ताकझांक की जा रही थी। इसकी शिकायत प्रताप सिंह ने अचरा चौकी प्रभारी मुकेश कुमार से की। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच रविवार दोपहर समझौता करा दिया था। कुछ लोगों ने गांव खलवारा में सूचना दी कि सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयद्रथ यादव पर हमला कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस सूचना पर गांव के तमाम लोग अचरा चौराहे पर आ गए। इन लोगों के साथ प्रधान पद के प्रत्याशी इरशाद भी थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने अचरा चौकी पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे चौकी में खड़ी कार और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। तनाव को लेकर आसपास की दुकानें बंद हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचरा चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने जयद्रथ यादव, इरशाद, पप्पू, राजेंद्र, आमोद, नौशाद, सत्यवीर, ब्रजेश, पिंटू, रणधीर, प्रताप सिंह, शशिभान, राजेश गंगवार, राजीव, रंजीत, अमित, बंटू और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि इन लोगों ने पुलिस पार्टी के ऊपर फायरिंग भी की। मेरापुर इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना अलीगंज के गांव फराहलौली निवासी प्रताप सिंह, अचरा तकीपुर के रणधीर, शशिभान और राजेश को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed