{"_id":"68b5ec6fd9cf8f4a36016879","slug":"retired-clerks-son-committed-suicide-by-hanging-himself-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107237-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रिटायर्ड लिपिक के बेटे ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रिटायर्ड लिपिक के बेटे ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी से तलाक के बाद शराब पीने के आदी युवक ने घर में फंसा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी अशोक गुलाटी आरएमएस में लिपिक पद से सेवानिवृत्त हैं। उसके पुत्र तरुण (30) की सात साल पहले कानपुर की रुचि से शादी हुई थी। आपसी विवाद के चलते छह माह पहले उससे तलाक हो गया था। इसके बाद से तरुण हर वक्त शराब के नशे में रहता था। रविवार रात उसने मकान में बने अपने कमरे में गमछे से छत के कुंडे में फंदा लगा लिया।
सोमवार सुबह देर तक नहीं उठा, तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी असफल रहने पर अनहोनी की आशंका को देखते हुए दरवाजा तोड़ दिए। फंदे से शव लटकता देख परिजनों ने नीचे उतारा। दोपहर बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उसी समय घुमना चौैकी प्रभारी अमित गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।