{"_id":"5f3a79b68ebc3e3ca603ff6f","slug":"response-sought-from-bdo-in-centralize-purchase-of-incinerator-farrukhabad-news-knp57715929","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसीनरेटर की सेंट्रलाइज खरीद में बीडीओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसीनरेटर की सेंट्रलाइज खरीद में बीडीओ से मांगा जवाब
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों की आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगने वाले इंसीनरेटर की सेंट्रलाइज खरीद का मामला मंडल स्तर तक पहुंचने के बाद गरमा गया है। उपनिदेशक पंचायत की आपत्ति के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर जवाब मांगा है। फर्म का नाम, स्थान, भुगतान वाउचर का पूरा विवरण तलब किया गया है।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगने वाले इंसीनरेटर फिरोजाबाद की फर्म से थोक में खरीदकर ब्लाकों कार्यालयों में रखवाने के बाद सचिवों को वितरित किए गए थे। कमालगंज ब्लाक के स्ट्रांग रूम में रखे करीब 50 इंसीनरेटर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कटियार ने 30 जुलाई को पकड़ लिए थे। इसी के बाद ब्लाकों से हटवाकर इंसीनरेटर प्रधानों के घर रखवा दिए गए। यह मामला मंडल स्तर पर पहुंच गया।
इस पर उपनिदेशक पंचायत कानपुर मंडल अभय कुमार शाही ने डीपीआरओ को पत्र जारी किया था। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने सभी ब्लाक के बीडीओ को पत्र जारी कर इंसीनरेटर की सेंट्रलाइज खरीद के संबंध में जवाब मांगा है। इसमें उन्होंने कहा कि जिले में यदि इंसीनरेटर की सेंट्रलाइज खरीद कराई गई या इसके लिए दबाव बनाया तो यह आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
भुगतान वाउचरों में एक ही फर्म से खरीद का मामला पाया जाता है तो संलिप्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इंसीनरेटर या अन्य सामग्री आपूर्ति के संबंध में सक्षम अधिकारी का आदेश, ग्राम पंचायत की खुली बैठक में खरीद की कार्रवाई का सत्यापित रजिस्टर, तकनीकी स्वीकृति व अधिकारी का नाम, एक्शन साफ्ट पर अपलोड करने की तारीख, अनुमोदन आदेश व अनुमन्य लागत का भी विवरण मांगा है।
उन्होंने सेंट्रलाइज खरीद की प्रशासनिक स्वीकृति, कार्यादेश संख्या व कार्यादेश निर्गत करने वाले प्राधिकरण का विवरण भी तलब किया। वित्तीय नियमों के अनुपालन में कोटेशन व तुलनात्मक दरों के अनुमोदन, टेंडर व फर्म के पक्ष में निर्गत आदेश की भी कॉपी उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। 18 अगस्त तक मांगी गई सूचना उपलब्ध न कराने पर डीपीआरओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है।