{"_id":"68150d94cb5a507a23019980","slug":"respiratory-problems-increased-due-to-dust-in-the-air-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-123597-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हवा में धूल से बढ़ी सांस रोगियों की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हवा में धूल से बढ़ी सांस रोगियों की दिक्कत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज हवा और गेहूं की मड़ाई के दौरान हवा में शामिल धूल के कण सांस के रोगियों की दिक्कतें बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में अस्थमा के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बच्चों में भी सांस लेने में दिक्कत के मामले सामने आए हैं। डॉक्टर मरीजों को उपचार के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे हैं।
इस समय तेज हवाओं के साथ ही गेहूं की मड़ाई का काम चल रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुट जाती है। सबसे अधिक परेशान अस्थमा के मरीजों को हो रही है। लोहिया अस्पताल में विगत दो दिनों से ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। चिकित्सकों को दिखाकर परामर्श और उपचार लेने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को लोहिया अस्पताल में 705 मरीज आए। इनमें 60 मरीज सांस के रोग से ग्रसित थे। इन मरीजों में करीब 17 बच्चे भी शामिल थे।
धूल भरी हवा में अस्थमा मरीजों को सांस लेने में दिक्कत बढ़ी है। ऐसे मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है। दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। उपचार और बचाव दोनों ही करें। -डॉ. मनोज पांडेय, हृदय रोग विशेषज्ञ, लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
क्या बरतें सावधानी
- मास्क पहने।
- घर के अंदर ही रहे।
- नियमित दवा का सेवन करें
- पर्याप्त पानी पीएं।
- धूल और धूप से बचाव करें।