फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reservation in getting people off

रिजर्वेशन कराने में छूट रहे लोगों के पसीने

Mon, 29 Feb 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 29 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Reservation in getting people off
 रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केंद्र में एक खिड़की होने से रिजर्वेशन कराने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग के महाप्रबंधक से लेकर अन्य आला अफसर जब भी रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद का दौरा करने आए तो उन्होंने दो खिड़कियों के खुलवाने के आदेश मातहतों को दिए। लेकिन आज तक आरक्षण केंद्र पर रिजर्वेशन के लिए दूसरी खिड़की नहीं खुली है। रेलवे अफसरों के मुताबिक मानक के अनुसार आरक्षण आवेदन फार्म खपत न होने से दूसरी खिड़की नहीं खोली जा रही है। आरक्षण केंद्र की खिड़की पर दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद को ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त है लेकिन यहां आरक्षण केंद्र पर आने वाले लोगों को टिकट रिजर्वेशन कराने के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। रिजर्वेशन कराने आईं चंद्रकांती निवासी नुनहाई ने बताया कि आधा घंटा लाइन में लगने के बाद लखनऊ-अहमदाबाद ट्रेन में रिजर्वेशन मिल सका। हाता मिंडू खां के मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को बांद्रा जाने के लिए बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराने आए थे। भीड़ होने के चलते वापस लौट गए। शुक्रवार को भी लाइन में लगने के बाद ही रिजर्वेशन हो सका। यही कहना था श्रीकांत बाजपेयी निवासी अर्जुनपुर का।
विज्ञापन


रिजर्वेशन फार्म की खपत बढ़ने पर बढ़ेगी खिड़की

आरक्षण केंद्र पर मानक के अनुसार रिजर्वेशन फार्म नहीं खप रहे हैं। इसके चलते दूसरी खिड़की नहीं बढ़ाई जा रही है। अभी रोजाना मात्र 100 से 150 रिजर्वेशन फार्मों की ही खपत हो रही है। फार्मों में खपत दोगुनी होने पर खिड़की बढ़ाई जाएगी। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रिजर्वेशन खिड़की पर दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक सुशीला देवी और दोपहर 2 से रात 8 बजे की शिफ्ट में दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधबिहारी (मंडल वाणिज्य निरीक्षक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed