{"_id":"5f71e1308ebc3e9bf3041254","slug":"report-will-be-filed-on-the-employee-who-asks-for-money-farrukhabad-news-knp5852378136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने वाले कर्मचारी के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने वाले कर्मचारी के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
रुपये मांगने वाले कर्मचारी पर दर्ज होगी रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग के दौरान केबिल कटा मिलने के बाद अवैध वसूली के दबाव से परेशान वृद्ध की मौत होने के मामले में विभागीय जांच बैठा दी गई है। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने एसडीओ द्वितीय को तीन दिन में जांच कर आख्या देने के आदेश दिए हैं। फोन कर रुपये मांगने वाले कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के भी आदेश दिए हैं।
शनिवार को हुई बिजली चेकिंग में मोहल्ला भीकमपुरा हाता वारा खां निवासी टेलर आलम शेर (60) के घर का केबिल कटा मिला था। उसे बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की गई। किसी तरह से 25 हजार रुपये दे भी दिए गए। इसके बाद बाकी 25 हजार रुपये शाम तक देने का दबाव बनाया गया। इसके बाद आलम शेर खां की तबीयत बिगड़ी और उसकी निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुत्र रिजवान ने जेई समेत पांच के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में तहरीर दी।
एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने हकीकत जानने को विभागीय जांच बैठा दी है। एसडीओ द्वितीय शरद प्रताप को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसके साथ रिजवान से मिलकर उस मोबाइल नंबर को लेने के आदेश दिए हैं, जिससे फोन कर कर्मचारी ने रुपये मांगे थे। इससे स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। फोन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को भी कहा है।
विज्ञापन
चेकिंग में जेई नहीं थे शामिल
फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग में अवर अभियंता शामिल नहीं थे, वह वर्कशॉप में एक फुंके ट्रांसफार्मर के संबंध में वहां के जेई विजय शंकर यादव से बात करने गए थे। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रंजीत मौर्या के चेकिंग करने की फुटेज है। इसको कब्जे में लिया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
फर्रुखाबाद। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को मोहल्ला भीकमपुरा हाता वारा खां पहुंच कर स्थानीय लोगों से चेकिंग में जेई के होने के संबंध में जानकारी की। कुछ जगह लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे। एसओ मऊदरवाजा जेपी शर्मा ने बताया कि वहां सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में जेई के आने की पुष्टि नहीं हुई है।