फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report filed on six including MLA's son for beating Gateman

Farrukhabad: रेल फाटक न खोलने पर गेटमैन को पीटा, विधायक पुत्र समेत छह पर दर्ज की रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

Sun, 23 Jul 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Updated Sun, 23 Jul 2023 01:03 AM IST
सार

Farrukhabad News: गेट मैन ने गाड़ी आने की वजह से गेट खोलने से इन्कार किया, तो अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के पुत्र सूरज, राजा का रामपुर थाने के गांव रामनगर के सौरभ, कनेसर के रिषभ, एक पुलिस कर्मी समेत हथियारबंद छह लोग घुस आए। 

विज्ञापन
Report filed on six including MLA's son for beating Gateman
गेटमैन को दबंगों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में रेल फाटक न खोलने पर गुस्साए एटा जिले के अलीगंज से भाजपा विधायक के पुत्र ने गेटमैन को केबिन में घुसकर पीट दिया। पटियाली थाना पुलिस ने जब मुकदमा नहीं लिखा, तो आरपीएफ ने विधायक के पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

गेटमैन को काफी चोटें आईं हैं। गेटमैन ने घटना के दौरान का वीडियो बना लिया था। उसने आरपीएफ को वीडियो भी उपलब्ध करा दिया है। कंपिल थाने के गांव सिरसा निवासी संतोष यादव कासगंज जिले की बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के पास समपार संख्या 199-बी/2 पर तैनात हैं।
विज्ञापन

21 जुलाई को वह ड्यूटी पर थे। सुबह 5:33 बजे एक मालगाड़ी आने के चलते स्टेशन मास्टर के निर्देश पर उन्होंने गेट बंद कर दिया। तभी एक सफेद रंग की विधायक लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकी। उससे उतरे कुछ लोगों ने जबरन गेट खुलवाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर गिराकर गेटमैन को लात-घूंसों से पीटा
गेट मैन ने गाड़ी आने की वजह से गेट खोलने से इन्कार किया, तो अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के पुत्र सूरज, राजा का रामपुर थाने के गांव रामनगर के सौरभ, कनेसर के रिषभ, एक पुलिस कर्मी समेत हथियारबंद छह लोग घुस आए। उन्होंने जमीन पर गिराकर गेटमैन को लात-घूंसों से मारा पीटा।

दबंगों ने मोबाइल छीन कर डिलीट कर दिया वीडियो
संतोष ने इसकी तहरीर पटियाली थाना पुलिस को दी, मगर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने गेटमैन संतोष से बातचीत की। संतोष ने इंस्पेक्टर को बताया कि उसने मोबाइल पर वीडियो बना लिया था। मगर दबंगों ने मोबाइल छीन कर डिलीट कर दिया।

विधायक पुत्र के साथ हथियारबंद लोग और एक पुलिस कर्मी आया नजर
इंस्पेक्टर ने मोबाइल से वीडियो दोबारा अपलोड कर दिया। उसमें विधायक के पुत्र के साथ हथियारबंद और एक पुलिस कर्मी भी नजर आ रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल पटियाली सिविल थाना क्षेत्र में आता है।  मगर जब रेलवे कर्मी के साथ मारपीट की घटना हुई।

चीख-पुकार भी दे रही थी सुनाई
सिविल थाना मुकदमा भी दर्ज नहीं कर रही थी। इसलिए उन्होंने नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य के तौर पर वीडियो में कुछ लोग मारपीट के लिए आते दिख रहे हैं। मोबाइल छीनने के दौरान चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed