{"_id":"61f2de82d55d1b282435eca4","slug":"report-filed-on-six-including-husband-in-dowry-murder-farrukhabad-news-knp677438533","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पति समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन
कायमगंज। पांच दिन पहले गांव ज्योनी में हुई एक महिला की मौत में उसके भाई ने जीजा समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार किया है।
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी रामू की बहन अंजली की शादी तीन साल पहले कायमगंज के गांव ज्योनी निवासी भूपेंद्र सिंह से हुई थी। रामू का आरोप है कि शादी के बाद ससुराली जन अतिरिक्त दहेज में एक सोने की चेन व 50 हजार रुपये नकद की मांग को लेकर अंजली को प्रताड़ित करते थे। 22 जनवरी की सुबह अंजली ने फोन किया और कहा कि ससुराली जन उसे मार रहे हैं। मायका पक्ष अंजली की ससुराल आने की तैयारी कर रहे थे।
तभी एक ग्रामीण ने फोन किया और कहा कि अंजली की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। शव ससुराली जन अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। जब वह लोग ज्योनी गांव पहुंचे तो अंजली का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके गले पर निशान थे। भाई रामू ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। रामू की तहरीर पर पुलिस ने पति भूपेंद्र सिंह, जेठ भूरे, जोगेंद्र, ससुर तेजराम, जेठानी सोनी व खुशबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पति व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
े