फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report filed on 30 including MLA son, former head

विधायक पुत्र, पूर्व प्रधान समेत 30 पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Feb 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Report filed on 30 including MLA son, former head
कमालगंज। भाजपा विधायक की खिलाफत करने का आरोप लगाकर जिला पंचायत सदस्य व उसके बेटे को जातिसूचक गालियां देकर पीटा गया। इस मामले में पुलिस ने विधायक पुत्र व पूर्व प्रधान समेत 30 लोगों पर मारपीट व एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। रुपये बांटने के आरोप लगा शनिवार रात विधायक पुत्र समर्थकों के साथ जिला पंचायत सदस्य समेत तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गए थे।
विज्ञापन

मतदान से पहले शनिवार रात भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का पुत्र अतुल प्रताप सिंह समर्थकों के साथ जिला पंचायत सदस्य बंटू नागर, उसके बेटे अभिषेक नागर व एक अन्य युवक को पकड़ कर थाने ले गए। तीनों को पुलिस के हवाले कर भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह लोग अखमेलपुर आदि गांवों में मतदाताओं को लुभाने के लिए रुपये बांट रहे थे।
विज्ञापन

तीनों के पास से नकदी बरामद नहीं हुई थी, तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य बंटू नागर ने अतुल प्रताप सिंह, चंदनपुर निवासी पूर्व प्रधान गोल्डी ठाकुर, सदरियापुर निवासी गोल्डी ठाकुर, सबलपुर निवासी गौरव, पूर्व प्रधान पुत्र दीपक गहरवार व 25 अज्ञात के खिलाफ मारपीट व एससी/एसटी एक्ट का रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि शनिवार रात नौ बजे वह घर पर मौजूद थे। उसी समय आरोपी वहां पहुंचे। विधायक के पुत्र ने कहा कि हमारे पिता नागेंद्र सिंह की खिलाफत कर रहे हो। इसका विरोध करने पर विधायक के पुत्र ने उसे व उसके बेटे अभिषेक नागर को जाति सूचक गालियां देते हुए मारापीटा और जबरन कार में डाल लिया।

सबलपुर मोड़ पर उसने व बेटे ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने उन लोगों को पकड़ कर पीटा। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर आरोपी भाग गए। सीओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed