{"_id":"68c46d6d85c7d5c33c0d142c","slug":"report-filed-against-three-persons-including-coaching-director-for-raping-a-student-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-129769-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छात्रा से दुष्कर्म में कोचिंग संचालक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छात्रा से दुष्कर्म में कोचिंग संचालक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 13 Sep 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। कंप्यूटर सेंटर पर दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा छात्रा से किए गए दुष्कर्म व जबरन धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने देर रात तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री इंटर में पढ़ती है। वह गंगा रोड स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में कोचिंग पढ़ने जाती है। बीते दिन किशोरी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सेंटर संचालक समेत तीन लोगों ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेहोश होने पर उन्होंने दुष्कर्म किया था।
आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद आरोपी वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करते रहे। आरोपी ने धर्मांतरण की बात कहते हुए निकाह का दबाव बनाया था। पहले तो पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। उच्चाधिकारियों तक जब बात पहुंची तो पुलिस ने कंपिल निवासी शीबू, सलमान व अनस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रात में ही तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
उधर, गुुरुवार को रात में ही छात्रा का मेडिकल भी कराया गया। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि रात में ही तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने हुए 164 के बयान में छात्रा ने तीन लोगों पर दुष्कर्म करने की बात बताई थी। वहीं 161 के बयान में छात्रा ने दो लोगों के नाम बताए थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिंदू नेताओं ने की कंप्यूटर सेंटर की जांच कराने की मांग
हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्र ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि कोचिंग सेंटर की गहनता से जांच की जाए। उन्हें जानकारी मिली है कि कोचिंग सेंटर हिंदू व्यक्ति के नाम दर्ज है, लेकिन उसे मुस्लिम समुदाय के युवक चला रहे हैं। कोचिंग सेंटर पर लव जेहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को बरगलाया जा रहा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्र ने एसपी से मांग की कि कंप्यूटर सेंटर की गहनता से जांच कराई जाए। (संवाद)