{"_id":"60b3d5008ebc3eac946550b2","slug":"report-darj-farrukhabad-news-knp631305739","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपणन निरीक्षक के खिलाफ नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपणन निरीक्षक के खिलाफ नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद खाद्य एवं रसद विभाग के विपणन निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दूसरे दिन भी तहरीर नहीं दी गई। इससे रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। केंद्र पर रविवार को छह ट्रैक्टर ट्राली गेहूं लदी खड़ी रहीं। अवकाश होने से गेहूं का तौल नहीं हो सकी।
नवीन मंडी मोहम्मदाबाद में खाद्य एवं रसद विभाग का गेहूं क्रय केंद्र है। इस पर विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार तैनात है। शुक्रवार को एसडीएम सदर ने निरीक्षण किया तो वहां 14 ट्रैक्टर ट्राली गेहूं लदी खड़ी थीं। जिनकी तौल नहीं हो रही थी। बिचौलियों से गेहूं खरीद जा रहा था। एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को डिप्टी आरएमओ को विपणन निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
डीएम का लिखित आदेश न आने पर डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने शनिवार शाम तक मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर नहीं दी। यही हाल रविवार को रहा, शाम तक डिप्टी आरएमओ ने विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को तहरीर नहीं दी। जिस कारण डीएम के फरमान के बावजूद दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। वहीं शनिवार को 14 ट्रालियों में से आठ के गेहूं की तौल केंद्र पर हुई थी। छह ट्रालियों का गेहूं रह गया था। उनकी तौल रविवार को होनी थी। विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि जिन लोगों को टोकन नहीं मिला है वह लोग अपनी ट्राली लेकर आए हैं।
विज्ञापन
टोकन वाली ट्रालियों की तौल होगी। अवकाश होने से तौल नहीं हो सकी। सोमवार को टोकन वाली ट्रालियों के गेहूं की तौल की जाएगी। मोहम्मदाबाद कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि विपणन निरीक्षक के खिलाफ रविवार देर शाम तक कोई तहरीर नहीं आई है।