{"_id":"595941614f1c1b1d4d8b4979","slug":"rehabilitated-on-two-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बूथों पर शांतिपूर्ण हुआ पुनर्मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बूथों पर शांतिपूर्ण हुआ पुनर्मतदान
farrukhabad
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुनर्मतदान के दौरान वोट डालने को लाइन में खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक द्वितीय में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में बूथ संख्या 39 और 40 पर रविवार को हुए पुनर्मतदान में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। डीएम और एसपी ने बूथ पर पहुंच कर निरीक्षण किया। शाम तक चले मतदान में बूथ संख्या 39 पर 63 फीसदी और बूथ संख्या 40 पर 59 फीसदी मतदान हुआ।
शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में 64 बूथों पर मतदान हुआ था। मतदान के दौरान बूथ संख्या 39 प्राथमिक विद्यालय बादशाह महलई और बूथ संख्या 40 प्राथमिक विद्यालय महलई पर सत्तापक्ष पक्ष का झंडा लगाकर पहुंचे लोग बूथ के अंदर घुस गए और मतपत्रों को लूट कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में जबरन वोट डाल दिए थे। बूथ कैप्चरिंग होने पर जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी। निर्वाचन आयोग ने दोनों बूथों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया। इसके तहत रविवार को बूथ संख्या 39 और 40 पर पुनर्मतदान हुआ।
मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। इन दोनों बूथों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मतदाता के अलावा किसी को भी अंदर जाने से रोक दिया गया। डीएम रविंद्र कुमार, एसपी दयानंद मिश्रा, एडीएम आरबी सोनकर, एएसपी त्रिभुवन कुमार ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर निरीक्षण किया। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव को सख्त हिदायत मतदान प्रक्रिया समाप्त होने पर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर ने अपनी देखरेख में मतपेटिकाओं को सील कराया।
विज्ञापन
फिर बढ़पुर ब्लाक में बने स्ट्रांग रूम तक पुलिस सुरक्षा में पहुंचा कर जमा कराया। एसडीएम सदर ने बताया कि शांत पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ है। बूथ संख्या 39 पर 704 मतदाताओं में से 444 ने वोट डाले। इस कारण इस बूथ का मतदान 63 फीसदी रहा। बूथ संख्या 40 में 847 मतदाताओं में 501 ने वोट डाले। इस कारण इस बूथ का मतदान 59 फीसदी रहा है। मतदान के दौरान किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ है।