फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reduce the water level of the river , the village is still submerged

गंगा का जलस्तर घटा, गांव अब भी जलमग्न

Fri, 14 Aug 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Reduce the water level of the river , the village is still submerged
गंगा और रामगंगा में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पानी भर
विज्ञापन
गया है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शुक्रवार को गंगा का जलस्तर कम होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गंगा में आई बाढ़ से करनपुर घाट, कुड़री, जटपुरा, कैलियाई, मंझा, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, तोशराम की मढ़ैया का आवागमन बंद हो गया है।

इस कारण ग्रामीणों के सामने खानेपीने का संकट पैदा हो गया है। सालिगराम, भइयालाल, अवधेश कुमार, हरीराम, रामनिवास आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी घुसने से काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सड़क किनारे भोजन बनाने को मजबूर हैं। पीने का पानी काफी दूर से भरकर लाना पड़ रहा है। गांव में लगे हैंडपंप जलमग्न हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को

जलस्तर घटा है। पर इसके बावजूद परेशानी कम नहीं हो रही हैं। कहा कि बाढ़ का पानी भरने से बीमारी की भी आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने गांव में दवा वितरण की मांग की है। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय लायकपुर में पानी भरने से शिक्षण कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed