{"_id":"c7c417d55885eedc22a889c5634e4578","slug":"ravan-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में 70 और फतेहगढ़ में 41 फीट का रावण फुंकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में 70 और फतेहगढ़ में 41 फीट का रावण फुंकेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दशहरा पर फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन कालेज ग्राउंड पर 22 अक्तूबर को 70 और परेड ग्राउंड फतेहगढ़ में 23 अक्तूबर को 41 फीट के रावण का पुतला दहन होगा।
विज्ञापन
श्री रामलीला मंडल फर्रुखाबाद कमेटी (सरस्वती भवन) की ओर से गुरुवार को क्रिश्चियन इंटर कालेज में 70 फीट रावण, 60 फीट कुंभकरण और 50 फीट का मेघनाथ का पुतला फूंका जाएगा। डा. अनुपम दुबे के हाते में पुतले बनाए जा रहे हैं। मटरलाल दुबे ने बताया कि बाहर से आए कारीगर पुतले बना रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात तक पुतलों में आतिशबाजी लगा दी जाएगी। गुरुवार को क्रिश्चियन कालेज के मैदान पर रावण दहन होगा। पुतलों को बनाने में करीब 80-85 हजार रुपये का खर्च आया है। पुतलों में करीब 60 हजार से ज्यादा रुपये की आतिशबाजी लगने की उम्मीद है। इसके अलावा कालेज ग्राउंड पर सोने की लंका आदि में करीब 30 हजार की आतिशबाजी लग जाएगी। आतिशबाजी में चरखी, गोला और राकेट आदि शामिल है।
विज्ञापन
श्री रामलीला परिषद फतेहगढ़ की ओर से परेड ग्राउंड पर 23 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस बार रावण 41 फीट और 31-31 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले फूंके जाएंगे। फर्रुखाबाद और कन्नौज के कारीगर परेड ग्राउंड में पुतलों को बनाने में लगे हैं।
अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ने बताया कि पुतलों में करीब 60 हजार रुपये की आतिशबाजी लगेगी। तीनों पुतलों में करीब 900 गोले लगेंगे। पुतलों को बनाने का ठेका कन्नौज और फर्रुखाबाद के कारीगरों को दिया गया है। पुतलों को बनाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इस बार भगवान श्रीराम मायावी रावण से 10 अलग-अलग रूप से युद्ध करेंगे।