फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ration food grain lept for blackmarketing seized

व्यापारी की दुकान से पकड़ा गया कालाबाजारी का राशन

Fri, 16 Jul 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
ration food grain lept for blackmarketing seized
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव चिलसरा में व्यापारी की गोदाम से कालाबाजारी का राशन पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही ताला लगा दिया। शुक्रवार को एसडीएम व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने पहुंचकर जांच की और पकड़ा गया सरकारी राशन दूसरे कोटेदार के सुपुर्द कर दिया गया। कालाबाजारी करने वाले कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव झौआ निवासी कोटेदार रत्नेश यादव की दुकान से कार्डधारकों के लिए आया सरकारी चावल गुरुवार रात चिलसरा निवासी गल्ला व्यापारी के पास पहुंचा दिया गया। इसका पता चलने पर ग्रामप्रधान देवेंद्र यादव के भाई दीवान सिंह ने चिलसरा चौकी पुलिस को सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी जुगुल किशोर प्रधान के साथ चिलसरा पहुंचे और गल्ला व्यापारी की गोदाम में अपना ताला डाल दिया। मामले की जानकारी एसडीएम को दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद दुबे के साथ जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने गोदाम खुलवाकर देखा तो 40 बोरी सरकारी चावल रखा था। कोटेदार रत्नेश यादव ने सफाई दी कि ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया पंक्चर हो जाने से उसने चावल के बोरे व्यापारी की गोदाम में रखवा दिए थे। दूसरी ओर दीवान सिंह ने पुलिस व जिला पूर्ति अधिकारी से राशन कालाबाजारी के संबंध में लिखित में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला राशन की कालाबाजारी का लग रहा है। मौके पर बरामद हुआ 40 बोरी चावल गांव दुबरी के कोटेदार प्रमोद कुमार के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने झौआ के कोटेदार व व्यापारी के बयान सहित अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। कार्रवाई का निर्णय अधिकारी लेंगे। एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार यादव ने बताया कि कालाबाजारी के मामले में कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed