{"_id":"61a710e241071c6fe90cf341","slug":"rasuka-approved-from-the-government-on-bsp-leader-anupam-farrukhabad-news-knp6669787180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता अनुपम पर शासन से रासुका मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता अनुपम पर शासन से रासुका मंजूर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम दुबे पर रासुका लगाने की शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके संबंध में जिला प्रशासन और मैनपुरी जिला जेल को पत्र भी भेज दिए गए हैं।
जीआरपी इंस्पेक्टर रामनिवास और ठेकेदार शमीम हत्याकांड में आरोपी बसपा नेता अनुपम दुबे मैनपुरी जिला जेल में बंद है। 26 सितंबर को फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल ने अनुपम पर रासुका की कार्रवाई की थी। कोतवाल ने मैनपुरी जेल में आरोपी को नोटिस तामील कराया था।
नौ अक्तूबर को मैनपुरी जेल से आरोपी की ओर से रासुका के संबंध में 615 पन्नों का जवाब एडवाइजरी बोर्ड को भेजा गया था। 27 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए एडवाइजरी बोर्ड लखनऊ ने रासुका पर सुनवाई की थी। प्रशासन की ओर से डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा और आरोपी ने अपना पक्ष रखा था। एडवाइजरी बोर्ड ने रासुका को मंजूर दे दी है। शासन से मैनपुरी जेल व जिला प्रशासन को रासुका की मंजूरी के संबंध में पत्र भेजा गया है। डीएम ने बताया कि रासुका मंजूर होने के संदर्भ में शासन से पत्र आ गया है।