{"_id":"60a6a3eb8ebc3e1d477c6674","slug":"rashan-farrukhabad-news-knp6294995156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह मुफ्त राशन व एक हजार रुपये भत्ता देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह मुफ्त राशन व एक हजार रुपये भत्ता देगी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले के प्रभारी सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण अब शहर से ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ा है। तीन माह तक कार्ड धारकों को मुफ्त राशन मिलेगा जबकि रोज कमाने-खाने वालों को एक हजार रुपये सरकार भत्ता देगी। उन्होंने सरकार के कार्यों का बखान किया। पंचायत चुनाव में भाजपा की करारी हार के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
जिले में कोरोना संक्रमण की हकीकत जानने के लिए आए जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण शहर से गांव की ओर बढ़ा है। पांच से 13 मई तक मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी, जबकि 14 मई से संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई। संक्रमण बढ़ने के बावजूद पंचायत चुनाव कराने के सवाल पर प्रभारी मंत्री बात घुमा गए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में कार्डधारकों को तीन माह तक पांच किलो राशन (तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल)प्रति यूनिट मुफ्त मिलेगा। ठेला, खोमचा, खोखा, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक, धोबी, मोची, हलवाई आदि को सरकार 1000 रुपये भत्ता देगी। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।
बच्चों की पढ़ाई अधिक प्रभावित न हो, इसके लिए गुरुवार से ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दिए गए हैं। श्रमिकों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य व सुरक्षा बीमा के तहत दिव्यांगता की स्थिति में दो लाख और मौत पर पांच लाख का मुआवजा देगी। कम्यूनिटी किचन बंद नहीं किए जाएंगे। कोरोना से पिता या मां की मौत से निराश्रित हुए बच्चों को सरकार संरक्षण देगी।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी समितियां सक्रिय हैं। शहर में 129 निगरानी समितियों ने 2886 घरों का सर्वे कर 641 दवा किट वितरित की गई हैं, जबकि गांव में 594 निगरानी समितियों ने 15503 घरों का सर्वे कर 2039 मरीजों को दवा उपलब्ध कराई है। सरकारी अस्पतालों में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 135 बेड की व्यवस्था है। वहीं सीएचसी बरौन में 50 बेड व सीएचसी मोहम्मदाबाद 30 बेड का एल-2 अस्पताल प्रस्तावित है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे अधिकारी व कर्मचारियों की हुई कोरोना से मौत सरकारी आंकड़ों में शून्य है। प्रदेश में मात्र तीन शिक्षकों की मौत का दावा किया गया है। मंत्री ने कहा कि अभी तक तीन शिक्षकों की मौत का आंकड़ा माना है।
प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता में सभी जनप्रतिनिधियों की कुर्सी अलग होने के साथ उनके नाम की पट्टिका भी मेज पर लगी थी। इसमें सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक प्रभारी मंत्री की बैठक में न पहुंचने से कुर्सी खाली रही। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन कुलदीप गंगवार शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ एम.अरून्मोली, एडीएम विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।