{"_id":"60b3d6658ebc3e7fcb672d46","slug":"rape-farrukhabad-news-knp631306621","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में बंद कर बालिका से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में बंद कर बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के एक मोहल्ले की किशोरी को दुकान में बंद कर वृद्ध दुकानदार ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर बदलने को कहा। इस पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने टीपी चौराहे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
नगर के एक मोहल्ला की 9 वर्षीय बालिका रविवार शाम को पास में परचून दुकान पर तंबाकू की पुड़िया लेने गई। तभी दुकान पर बैठे 62 वर्षीय वृद्ध ने बालिका टॉफी खिलाने के बहाने दुकान के अंदर बुला लिया और दुकान बंद कर ली। आरोप है कि बंद दुकान के अंदर वृद्ध ने बालिका बदनीयती से पकड़ा और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बालिका काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसके चाचा व मामा उसे ढूंढने निकले।
दुकान के अंदर बालिका चीख रही थी। जब दुकान खुलवाई गई तो उसमें बालिका मिली। सहमी बालिका घर पहुंची। उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। परिजनों 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी दुकानदार को कोतवाली ले गई। बाद में परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। वहां किसी पुलिस कर्मी ने तहरीर बदलने को कहा। इस पर परिजन बिफर गए। करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने टीपी चौराहे पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद चौकी प्रभारी दिनेश भारती व अन्य पुलिस कर्मी उन्हें समझाकर वहां से उठा ले गए। और उसी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने को कहा। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया वे दबिश में गए थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है।