फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramlila staged by children

बच्चों ने किया रामलीला का मंचन

Sun, 25 Oct 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ramlila staged by children

फर्रुखाबाद। शहर के मित्तूकंचा मोहल्ले में रविवार को बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। देर शाम रावण वध के बाद विजय यात्रा निकाली गई। रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


मित्तूकूंचा में बच्चों ने बांस व रंगीन कागज से रावण का 15 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया। दोपहर होते ही बच्चे राम और रावण की सेनाओं की तरह अलग अलग पोशाकों में सजकर काली मंदिर के पास पहुंचे। यहां पर बच्चों ने रामलीला का मंचन शुरू कर दिया। राम के स्वरूप में गिरिराज, लक्ष्मण के स्वरूप में देव शुक्ला, सीता के स्वरूप में  खुशी सारस्वत, हनुमान के स्वरूप में आदित्य मिश्रा, अंगद के स्वरूप में राजा चौहान, रावण के स्वरूप में भुवन बाजपेई और कुंभकरण के स्वरूप में पशुपति मिश्रा ने अभिनय किया।
विज्ञापन


मोहल्ले में हुए राम रावण के युद्ध को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। राम और रावण की सेनाओं में भयंकर युद्ध हुआ। रावण के वध के बाद मौजूद लोग श्री राम की जय जयकार कर उठे। इसके बाद श्रीराम लक्ष्मण की विजय यात्रा निकाली गई। देर शाम रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। रामलीला का संचालन नवीन मिश्रा नब्बू ने किया। इस मौके पर पूरनचंद्र मिश्रा, कुक्कू चौहान, किशन सारस्वत, अंजनी शुक्ला, अमित, अंकित मिश्रा, डब्लू मिश्रा ने व्यवस्था संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed