फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rama - Ravana came together chariots and Muharram processions

एक साथ निकले राम-रावण के रथ व मोहर्रम जुलूस

Sun, 25 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sun, 25 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rama - Ravana came together chariots and Muharram processions

कसबे से शनिवार को दशहरा पर्व पर निकले राम-रावण के रथों और मोहर्रम जुलूस में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। पहले राम-रावण के रथों को निकाला गया। इसके बाद मोहर्रम जुलूस निकला। मोहर्रम जुलूस और दशहरा पर्व पर राम-रावण के बीच युद्घ करते जुलूस में दोनों समुदाय के लोगों ने शिरकत की।

विज्ञापन



शनिवार को कमालगंज में दशहरा पर्व पर रावण वध का आयोजन और मोहर्रम जुलूस निकलना था। सुबह 10 बजे राम व रावण के रथ युद्घ करते हुए थाने के पास से निकले। इसके बाद दोपहर करीब 11.30 बजे मोहर्रम जुलूस निकलना शुरू हुआ। मोहर्रम जुलूस और राम-रावण के बीच युद्घ करते जुलूस में दोनों समुदाय के लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन



सकुशल मोहर्रम और राम-रावण युद्घ करते जुलूस निकलने पर जिला और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।


जुलूसों में जियाउद्दीन, मुर्तजा खां, अरीब खां, शानू, आसिफ खां, सज्जादान नशीन गालिब मियां, उमेश यादव, मदन महेश्वरी, सतीशचंद्र दुबे, इमरान खां, अकरम, सतीशचंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनोज हलवाई, गौरव गुप्ता, वारिस हयात, राहत हयात, अकरम, हुमायूं अख्तर, मोहम्मद हसी, रवि दुबे, कल्लू महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहर्रम जुलूस मुख्य मार्गों से होता हुआ गंगा गली स्थित कर्बला पहुंचा, यहां अलम दफनाए गए। वहीं राम-रावण की सेना युद्घ करते हुई रामलीला मैदान पहुंची। इस मौके पर तहसीलदार आरपी चौधरी, सीओ कालूराम दोहरे मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed