फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ram temple dispute should be resolved through dialogue

बातचीत से सुलझे राम मंदिर मुद्दा - शिवपाल

Wed, 22 Nov 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Wed, 22 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ram temple dispute should be resolved through dialogue
sp leader shivpal singh yadav - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता के छोटे भाई की शादी समारोह में शामिल होने आए सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से कहा कि बातचीत से राम मंदिर का मुद्दा सुलझ जाए तो अच्छी बात है। वरना कोर्ट का फैसला सभी लोग मानें। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस से गठबंधन का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। निकाय चुनाव के सवालों पर पूर्व मंत्री ने कहा सूबे में सपा का परचम ही लहराएगा।
विज्ञापन



बुधवार को मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा 2017 के चुनाव में अगर आपस में कलह न होती तो अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री होते और सूबे में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार होती। उन्होंने कहा कि सपा ने पूरे प्रदेश में अच्छे प्रत्याशियों को नगर निकाय चुनाव में टिकट दिया है। पूरे प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की 23 नवंबर को होने वाली जनसभा को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव में किसी के आने और जाने से मतदाताओं पर अब कोई फर्क नहीं पड़ता। वोटर उसी को वोट देते हैं, जो उनके मन में होता है। इस अवसर पर सपा प्रत्याशी दमयंती सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, अनार सिंह यादव, सुदीप यादव, श्यामप्रकाश गुप्ता और पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed