{"_id":"15257eda95edfc254a3748dab9a0f83a","slug":"ram-barat-welcoming-rain-of-flowers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की बारिश कर राम बारात का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की बारिश कर राम बारात का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। श्री रामलीला कमेटी की ओर से शनिवार को राम बारात धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर राम बारात का स्वागत किया गया। रामलीला देखने के लिए मुख्यमार्गों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम कसबा स्थित तपस्वी वाले बाग से भगवान राम की बारात का शुभारंभ हुआ। बारात में सबसे आगे भगवान गणेश और उसके पीछे शंकर, हनुमान और काली का अखाड़ा चल रहा था। बारात में करीब एक दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल थीं।
विज्ञापन
राम बारात के दौरान कसबे में मुख्यमार्गों पर शांति द्वार, सहयोगी द्वार, रामलीला कमेटी द्वार, अयोध्यापुरी द्वार, वशिष्ठ द्वार, विश्वामित्र द्वार और जनक द्वार बनाए गए। इन्हें आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। इस दौरान जगह-जगह राम बारात पर पुष्पवर्षा की गई। रामबारात मुख्यमार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची।
विज्ञापन
यहां बनी जनकपुरी में भगवान श्रीराम और माता सीता का विधि-विधान से विवाह करवाया गया। इस दौरान प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर मदन महेश्वरी, सतीशचंद्र दुबे, सतीश गुप्ता, कल्लू महेश्वरी, विनीत गुप्ता, रवि दुबे, वरुण चौरसिया, अमन चौरसिया, गोलू चौरसिया, राहुल चौरसिया, रामकुमार, लक्ष्मीकांत और टीटू आदि मौजूद रहे।