फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rajnath Singh will rally his -mukesh

राजनाथ सिंह की रैली होगी ऐतिहासिक -मुकेश

Mon, 29 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 29 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh will rally his -mukesh
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की 5 जुलाई को मौधा में होने वाली रैली को सफल बनाने
विज्ञापन
के लिए भाजपाइयों ने रविवार को रणनीति बनाई। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि राजनाथ सिंह की रैली ऐतिहासिक होगी। वहीं कायमगंज में रैली की सफलता के लिए बैठक हुई।

ठंडी सड़क स्थित केएम हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि 5 जुलाई को मौधा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह नवनिर्मित शहीद स्मारक के लोकार्पण के बाद शहीदों की विधवाओं को सम्मानित करेंगे। इसके बाद सभा करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के निर्णय के अनुसार संयोजक और सह संयोजक बनाए गए हैं। कहा कि अलीगंज से भी भारी

संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेने आएंगे। इसको लेकर अलीगंज में भी संपर्क किया जा रहा है। पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू के गैरहाजिर होने के सवाल पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार चुप्पी साध गए। उन्होंने बस इतना ही कहा कि सूचना दी गई थी। वह क्यों नहीं आए, बता नहीं सकते। इस अवसर पर मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, अभय सिंह, राजीव सिंह, डा. भूदेव

राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, शैलेंद्र राठौर और सुशील शाक्य आदि मौजूद रहे।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को गमादेवी मंदिर में अमर सिंह खटिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां  सेक्टर प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों व बूथ प्रभारियों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सभा में ले जाने की अपील की गई। नगर

अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभा में कार्यकर्ताओं को बसों व निजी साधनों से ले जाने की व्यवस्था की गई है। बैठक मेें अरुण दुबे, सुनील चक, सुरेंद्र कठेरिया, अवधेश दिवाकर, बेंचे लाल खटिक, सियाराम कोरी, रामसुधाकर दुबे, राजीव गुप्ता, स्वतंत्र गंगवार, रश्मि दुबे, देवेंद्र दुबे, संतोष गुप्ता, अजय गुप्ता, जानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed