{"_id":"595a90104f1c1b1c778b45bf","slug":"rain-breaks-in-many-places-insulin-worsens-electric-gull","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कई जगह तार टूटे, इंसुलेटर हुए खराब, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कई जगह तार टूटे, इंसुलेटर हुए खराब, बिजली गुल
farrukhabad
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रिमझिम बरसात ने शहरी और ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति को ध्वस्त कर दिया। धीरे-धीरे पानी गिरने से एचटी लाइन के कई इंसूलेटर खराब हो गए और गीले पेड़ों की डालों की चपेट में आने से कई जगह एचटी लाइन के तार टूट गए। इस कारण शहरी और ग्रामीण इलाकों की पूरे-पूरे दिन बिजली गुल बनी रही।
सोमवार को हुई बरसात ने जिले की बिजली व्यवस्था को धड़ाम कर दिया। शहरी क्षेत्र के 33/11 विद्युत उपकेंद्रों की एचटी लाइन के पोलों पर लगे कई इंसुलेटर खराब हो गए। कई जगह तार टूटकर गिर गए। ग्रामीण इलाकों में मोहम्मदाबाद, कमालगंज, नवाबगंज, शमसाबाद, कंपिल, राजेपुर और अमृतपुर का भी यही हाल रहा। इन क्षेत्रों की एचटी लाइन में आए फाल्टों के कारण सभी उपकेंद्र फाल्ट में आ गए और ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
बरसात बंद होने के बाद शहरी व ग्रामीण इलाकों में टूटे तार और खराब हुए इंसुलेटरों को बदलने का काम शुरू कराया गया। शहरी क्षेत्र के मिल्क डेयरी फीडर, फतेहगढ़ फीडर, डिवीजन फीडर में कई जगह फाल्ट होने के कारण देर रात तक उनको ठीक करने का काम चलता रहा। इस कारण बिजली सप्लाई बंद रही। मिल्क डेयरी फीडर की सप्लाई कुछ जगह जंफर खोल कर शुरू की गई।
विज्ञापन
लकूला, ठंडी सड़क, कुटरा, जसमई उपकेंद्र के फीडरों की लाइनों में कम फाल्ट होने के कारण बिजली सप्लाई जल्दी शुरू कर दी गई। ग्रामीण इलाकों की देर रात तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी। एसडीओ ग्रामीण संतोष प्रसाद ने बताया कि फाल्ट के कारण उपकेंद्र ब्रेक डाउन में हैं। इस कारण सप्लाई बंद है। फाल्टों को खोज कर ठीक करने का काम चल रहा है। ग्रामीण इलाकों की शीघ्र बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।