फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Raided recovered raw alcohol

छापेमारी कर कच्ची शराब बरामद

Wed, 30 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 30 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Raided recovered raw alcohol

फर्रुखाबाद। कच्ची शराब के कारोबारियों की धड़पकड़ के लिए आबकारी की टीम ने तीन स्थानों पर छापेमारी 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने भारी मात्रा में लहन नष्ट की। इस दौरान टीम की महिलाओं से नोकझोंक भी हुई। आबकारी निरीक्षक की गाड़ी के आगे एक युवक लेट गया और हंगामा करने लगा। युवक ने टीम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। टीम के सदस्यों ने युवक को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक संजय विद्यार्थी ने टीम के साथ लकूला गिहार बस्ती में छापा मारकर जमीन में दबी लहन निकाली और कई घरों से टीम ने पीपों में कच्ची शराब बरामद की। एक युवक आबकारी निरीक्षक की गाड़ी के आगे लेट गया। उसने आरोप लगाया आबकारी ने दूसरे के मकान में छापेमारी नहीं की।
विज्ञापन


जैसे तैसे सिपाहियों ने उसे उठा कर अलग किया। इसके बाद टीम यहां से रामलीला गड्डा आ गई। यहां पर टीम ने जमीन में दबी लहन को निकाल कर उसे नष्ट कर दिया। यहां से भी टीम ने काफी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। यहां पर महिलाओं से नोंकझोंक हो गई। आबकारी ने नेकपुर में छापेमारी कर यहां से शराब को बरामद कर लहन को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक संजय विद्यार्थी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 160 लीटर शराब बरामद हुई। इसके साथ ही 10 क्विंटल लहन को नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम ने राजरानी, रेशमा, नीलाप्रीति, मालती, मुन्नीदेवी, रामबेटी, संगीता, सुरेश समेत करीब 18 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। कई स्थानाें से भट्ठियां तोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed