{"_id":"631a2cf87d8b2778c23daf76","slug":"raid-on-the-shop-of-those-who-make-and-store-fireworks-farrukhabad-news-knp7171021160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी बनाने व भंडारण करने वालों की दुकान पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी बनाने व भंडारण करने वालों की दुकान पर छापे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आतिशबाजी बनाने व भंडारण करने वालों की दुकान पर अग्निशमन विभाग की दो टीमों ने छापे मारे। बस्ती के पास एक दुकान के भंडारण पर रोक लगाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सूचना मिली थी कि अगस्त व सितंबर में बारूद के दाम कम होने पर आतिशबाजी बनाकर यह लोग डंप कर लेते हैं। इसके बाद चार गुने दामों में आतिशबाजी की बेचते हैं। वहीं ब्रांडेड आतिशबाजी बेचने वाले भी अवैध भंडारण कर लेते हैं।
इसके चलते गुरुवार को उन्होंने कमालगंज व याकूतगंज सहित बुढ़नामऊ में आतिशबाजी बनाने वाले दुकानदारों के यहां पहुंचकर जांच की। इन लोगों के गोदाम में बनी हुई आतिशबाजी कम मात्रा में मिली।
विज्ञापन
इन आतिशबाजों के पास से 25 व 50 किलो बारूद के भंडारण के लाइसेंस मिले। सातनपुर मंडी के पास एक थोक दुकानदार के पास 450 किलो बारूद के भंडारण का लाइसेंस था। मौके पर निरीक्षण करने पर पता चला कि वहां पर बस्ती बस गई है।
ऐसे में वहां पर भंडारण पर रोक लगाकर दुकानदार को चेतावनी दी गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कुल बीस दुकानें भंडारण व आतिशबाजी बनाने वाले लोगों की हैं।
पिछले वर्ष दस दुकानों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी थी। इसमें तीन दुकानें धार्मिक स्थान पर संचालित हो रही थीं। अग्निशमन अधिकारी शिव प्रताप के साथ गई दूसरी टीम ने शहर क्षेत्र में आतिशबाजी भंडारण करने वाले दुकानदारों के यहां जांच की।